Top News

कोरबा में आंधी का कहर: सुमेधा नदी के पास गिरे 4 स्ट्रीट लाइट पोल, आवागमन बाधित

कोरबा जिले में मंगलवार को आई तेज आंधी और तूफानी मौसम ने जमकर तबाही मचाई। सुमेधा नदी के पास स्ट्रीट लाइट के चार खंभे एक साथ गिर जाने से बांकीमोंगरा से एनटीपीसी और कोरबा की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार तेज हवाओं के कारण बिजली पोल एक के बाद एक गिरते चले गए, जिससे सड़क पर आवागमन पूरी तरह से रुक गया है। अचानक हुई इस घटना से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई वाहन रास्ते में ही फंस गए।

घटना के बाद क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि अगर मौसम खराब होने पर समय रहते निगरानी और रखरखाव किया गया होता तो इस तरह की स्थिति से बचा जा सकता था।

सूचना मिलने पर संबंधित विभाग को अवगत करा दिया गया है और मरम्मत कार्य की तैयारी की जा रही है। फिलहाल मार्ग को सुरक्षित करने और बिजली पोल हटाने का कार्य जारी है।

स्थानीय प्रशासन द्वारा जल्द ही यातायात बहाल करने का आश्वासन दिया गया है।



Post a Comment

Previous Post Next Post
Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume