Top News

सुमेधा नदी पुल पर गिरे स्ट्रीट लाइट के चार खंभे, आवागमन बाधित; निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल



कोरबा/बांकीमोंगरा। जिले में आए तेज आंधी-तूफान और खराब मौसम के चलते सुमेधा नदी पुल पर लगे स्ट्रीट लाइट के चार खंभे अचानक गिर गए। खंभों के सड़क पर गिरने से बांकीमोंगरा से एनटीपीसी एवं कोरबा की ओर जाने वाला प्रमुख मार्ग बाधित हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवाओं के बीच एक के बाद एक चार स्ट्रीट लाइट पोल धराशायी हो गए। घटना के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को सावधानी बरतनी पड़ी। संबंधित विभाग को सूचना दी गई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने स्ट्रीट लाइट पोल की गुणवत्ता और निर्माण कार्य पर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि यदि मामूली आंधी-तूफान में ही चार-चार पोल गिर जाएं तो इससे निर्माण कार्य की मजबूती और गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है। नागरिकों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार एजेंसी पर कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल प्रशासन द्वारा गिरे हुए खंभों को हटाने और यातायात को सामान्य बनाने का प्रयास जल्द ही किया जाएगा वहीं, घटना ने सार्वजनिक निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume