Top News

राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर परखी गई शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कार्टाइनार की स्वास्थ्य सेवाएं

 



बांकीमोंगरा। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कार्टाइनार (बांकीमोंगरा) का बाह्य गुणवत्ता मूल्यांकन (External Quality Assessment) किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा नामित विशेषज्ञ दल ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध विभिन्न सेवाओं और व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर गुणवत्ता मानकों के अनुरूप उनका आकलन किया।

मूल्यांकन दल में तेलंगाना की सुश्री काटा मरियम्मा एवं महाराष्ट्र के डॉ. प्रशांत कपसे शामिल रहे। टीम ने रोगी सेवाओं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था, संक्रमण नियंत्रण, औषधि एवं उपकरण प्रबंधन, जैव-चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन, अभिलेख संधारण, गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली तथा डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं एवं आधुनिक तकनीकों के उपयोग का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न विभागों का दौरा कर मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOPs) के पालन, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता तथा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों के अनुरूप कार्यप्रणाली का मूल्यांकन किया। इस मूल्यांकन का उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सुधार सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. सी. पंथ, जिला शहरी स्वास्थ्य मिशन प्रबंधक ज्योत्सना ग्वाला, समदर्शी गभेल, राज्य प्रतिनिधि देवेंद्र गुर्जर, पन्ना लाल पटेल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume