बाँकीमोंगरा (कोरबा, छत्तीसगढ़):
बाँकीमोंगरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में अज्ञात चोरों द्वारा पानी के पाइप और केबल तार की चोरी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने बाँकीमोंगरा थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
- रविवार 19/07/26 को हुई घटना, कामकाज में आ रही परेशानी
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत (क्रमांक/चि.अधि./शहरी/बाँकीमोंगरा/2026/163, दिनांक 21/07/2026) के अनुसार, यह घटना 19 जुलाई 2026 (रविवार) की है। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा स्वास्थ्य केंद्र के पानी के पाइप और बिजली/केबल तार चोरी कर लिए गए हैं। पाइप और तार गायब होने की वजह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रोजमर्रा के काम निपटाने और मरीजों के इलाज में भारी असुविधा व समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए 15 से 16 वर्ष के नाबालिग संदिग्ध
अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालने पर चोरी की यह घटना कैद मिली है। शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि फुटेज में चोरी करने वाले संदिग्ध व्यक्ति साफ दिखाई दे रहे हैं, जिनकी उम्र लगभग 15 से 16 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है।
रात्रि गश्त बढ़ाने और कार्रवाई की मांग
अस्पताल प्रशासन ने बाँकीमोंगरा पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए थाना प्रभारी से क्षेत्र में रात्रिकालीन पुलिस गश्त (Night Patrolling) बढ़ाने की विशेष अपील की गई है।
फिलहाल पुलिस ने आवेदन पत्र अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
चोर जो सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहे है उसे देख यह साफ स्पष्ट है कि ये बेखौफ और बेफिक्र होकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। मैं गेट के बाहर आम जन का आवा जही भी होते भी साफ देखा जा सकता है, फिर भी ये बड़े आराम से चोरी करते दिख रहे है। इससे ये साफ है कि ये चोर जो है वो पहले भी कई बार चोरी कर चुके है।
अब देखना ये है कि क्या इस बार बांकी मोगरा पुलिस इनको पकड़ने में कामयाब होती है या हर बार की तरह इस बार भी ये शिकायत थाने के फाइल में दब कर रह जाती है।



إرسال تعليق