बांकी मोंगरा। थाना बाँकी मोंगरा क्षेत्र अंतर्गत घुड़देवा बस्ती में 30 वर्षीय युवक द्वारा अपने घर के कमरे में फांसी लगाए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान धीरपाल पटेल (30 वर्ष), पिता स्वर्गीय चमरा सिंग पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने ही कमरे में फांसी लगाई। घटना के पीछे का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है।
जानकारी अनुसार मृतक देर तक सोया करता था इसलिए जब 10 बजे तक वो अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो खिड़की से झांक कर घर वालो ने देखा तब अंदर वो मयार से कपड़े के सहारे पर झूलता दिखाई दिया जिसके बात थाना बांकी मोंगरा में परिजन द्वारा सूचना दी गई।
फिलहाल पुलिस को सूचना दे दी गई है, पुलिस अब तक मौके पर नहीं पहुंची है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक द्वारा यह कदम उठाने के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

إرسال تعليق