Top News

सामान्य सभा में जोनल टेंडर के 60 लाख के काम पर सवाल, जवाब को लेकर सदन में गहमा-गहमी


बांकी मोंगरा
। नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा में 24 अगस्त 2026 को सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों को लेकर सदन में काफी गहमा-गहमी का माहौल देखने को मिला। विपक्षी पार्षदों द्वारा जोनल टेंडर के तहत वार्डों में कराए गए करीब 60 लाख रुपये के कार्यों का वार्डवार ब्यौरा मांगे जाने को लेकर चर्चा गरम रही।


सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल
ने बताया कि विपक्षी पार्षदों ने सवाल उठाते हुए जानकारी मांगी कि जोनल टेंडर के अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में कराए गए कार्यों में किस वार्ड में कितना काम और कितनी राशि खर्च की गई है। उनका कहना है कि बैठक के अंतिम समय तक पालिका के अधिकारियों अथवा कर्मचारियों की ओर से इस संबंध में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके चलते सदन में चर्चा का माहौल गर्म रहा और इसका असर सामान्य सभा की कार्यवाही पर भी पड़ा।

पत्रकारों की मौजूदगी का मुद्दा भी उठा

गौरतलब है कि हाल ही में नगर पालिका परिषद के नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने सामान्य सभा की बैठक में पत्रकारों को सम्मानपूर्वक बैठने की अनुमति देने की मांग की थी। उनका कहना था कि सामान्य सभा में होने वाली चर्चाओं और लिए जाने वाले निर्णयों की जानकारी समाचार माध्यमों के जरिए आम जनता तक पहुंचनी चाहिए। हालांकि, 24 अगस्त को हुई सामान्य सभा की बैठक के संबंध में पत्रकारों को न तो कोई सूचना दी गई और न ही बैठक में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया गया।

बरसात के बाद आंदोलन की चेतावनी

सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल ने नगर पालिका द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों, विशेषकर सीसी रोड के कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बरसात समाप्त होने के बाद इन कार्यों को लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल होंगे।


अध्यक्ष ने कहा—चर्चा के बाद सफल रही सभा

वहीं नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने सामान्य सभा को लेकर कहा कि सभी पार्षदों एवं प्रतिनिधियों ने सहयोग किया और सभा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि सामान्य सभा की बैठकों में चर्चा-परिचर्चा के दौरान गहमा-गहमी होना सामान्य प्रक्रिया है। विभिन्न विषयों पर चर्चा के बाद सदन की कार्यवाही सफलतापूर्वक पूरी हुई।

सामान्य सभा में सामने आए मुद्दों और आरोप-प्रत्यारोप के बीच अब जोनल टेंडर के तहत कराए गए कार्यों का वार्डवार विवरण और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर उठाए गए सवालों पर नगर पालिका की ओर से क्या स्थिति स्पष्ट की जाती है, इस पर लोगों की नजर बनी हुई है।

Post a Comment

أحدث أقدم

राष्ट्र भास्कर न्यूज की ओर से रक्षाबंधन कि हार्दिक शुभकामनाएं

Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

अभिनंदन लिट्टी चोखा, चौपाटी बांकी मोगरा

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume