Top News

नगरपालिका की सामान्य सभा में मीडिया की एंट्री पर सवाल, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को सौंपा पत्र

“जनता तक सदन की कार्यवाही पहुंचे, इसलिए पत्रकारों को बैठक में प्रवेश दिया जाए” — मधुसूदन दास



बांकी मोंगरानगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा की सामान्य सभा की बैठकों में पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को प्रवेश देने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को पत्र सौंपते हुए आगामी सामान्य सभा में पत्रकारों को प्रवेश देने की मांग की है।



नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास के साथ पार्षद राकेश अग्रवाल, नवीन कुकरेजा और संदीप डहरिया ने कहा कि बांकी मोंगरा नगर पालिका के गठन के बाद अब तक कई सामान्य सभाएं आयोजित हो चुकी हैं, लेकिन इन बैठकों में पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को प्रवेश नहीं दिया जाता। उनका कहना है कि इससे आम जनता तक सदन में होने वाली चर्चाओं और क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की सही जानकारी नहीं पहुंच पा रही है।


पार्षदों ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब नगर पालिका की अन्य बैठकों में पत्रकारों को सम्मानपूर्वक बैठने की अनुमति दी जाती है, तो सामान्य सभा की कार्यवाही में मीडिया के प्रवेश पर रोक क्यों है? उन्होंने कहा कि सामान्य सभा वह मंच है, जहां जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और जनता से जुड़े मुद्दों को सदन के सामने रखते हैं। ऐसे में इन चर्चाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए जरूरी है।

उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जनता और शासन-प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का काम करते हैं। इसलिए नगर पालिका की सामान्य सभा की कार्यवाही में मीडिया प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाना चाहिए, ताकि सदन में होने वाली चर्चा एवं निर्णयों की जानकारी निष्पक्ष और उचित तरीके से आमजन तक पहुंच सके।

नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षदों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि आगामी सामान्य सभा में पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को प्रवेश की अनुमति प्रदान कर बैठक की कार्यवाही को जनता के लिए अधिक पारदर्शी बनाया जाए।


इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास सहित पार्षद राकेश अग्रवाल, नवीन कुकरेजा एवं संदीप डहरिया उपस्थित रहे

Post a Comment

أحدث أقدم

राष्ट्र भास्कर न्यूज की ओर से स्वतंत्रता दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं

Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

अभिनंदन लिट्टी चोखा, चौपाटी बांकी मोगरा

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume