बांकी मोगरा। थाना बांकी मोगरा क्षेत्र अंतर्गत घुड़देवा, कोरबा में सड़क किनारे एक बुजुर्ग का शव फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दिए घंटों बीत जाने के बाद भी थाना बांकी मोगरा से कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
मौके पर पहुंची 112 की टीम ने शव का फोटो लिया और वापस लौट गई, लेकिन थाना पुलिस की ओर से अब तक घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू नहीं किए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
घटना जैसे गंभीर मामले में शव के मौके पर पड़े रहने के बावजूद थाना पुलिस की गैरमौजूदगी ने बांकी मोगरा पुलिस की कार्यप्रणाली और संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर सूचना मिलने के बाद घंटों तक पुलिस मौके पर क्यों नहीं पहुंची? क्या केवल 112 टीम द्वारा शव की तस्वीर लेना ही पुलिस कार्रवाई मानी जाएगी?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई थी। अब देखना होगा कि पुलिस कब मौके पर पहुंचती है और शव का पंचनामा व अन्य कानूनी कार्रवाई कब शुरू होती है।
घटना को लेकर स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।


إرسال تعليق