Top News

बांकीमोंगरा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, देश की एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती का लिया संकल्प


बांकीमोंगरा
। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह में कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए राष्ट्रध्वज को नमन किया तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान रहे। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके त्याग, संघर्ष और आदर्शों को याद किया गया।

समारोह में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय आजाद, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल, विक्की सिंह, पार्षद राकेश अग्रवाल, मधुसूदन, लालू तालिका साहू, धनंजय दीवान, छतराम जांगड़े, बजरंग दास, शैलेन्द्र मिश्रा, अंत राम चौहान, परमानंद, राम गोपाल, यशपाल सिंह, छत बाई चौहान, पूजा महंत एवं संतोषी चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर है। आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष से प्रेरणा लेकर समाज में भाईचारा, एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की आवश्यकता है।

समारोह में देशभक्ति के नारों और राष्ट्रीय भावना के बीच सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने तथा देशहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

أحدث أقدم

राष्ट्र भास्कर न्यूज की ओर से स्वतंत्रता दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं

Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

अभिनंदन लिट्टी चोखा, चौपाटी बांकी मोगरा

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume