Top News

धर्मनारायण तिवारी फिर संभालेंगे दीपका थाना, प्रेमचंद साहू को कटघोरा की कमान; 8 पुलिस अधिकारियों के प्रभार बदले



कोरबा। जिले में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने 8 पुलिस अधिकारियों की अस्थायी पदस्थापना में फेरबदल किया है। जारी आदेश के बाद कई थानों में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है।

सबसे प्रमुख बदलाव दीपका थाना में हुआ है। निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी को रक्षित केंद्र कोरबा से हटाकर थाना प्रभारी दीपका की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं दीपका थाना प्रभारी रहे उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू को अब थाना प्रभारी कटघोरा बनाया गया है।

इसके अलावा निरीक्षक गणेश राम यादव को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना प्रभारी करतला, जबकि निरीक्षक लोकनाथ यादव को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी लेमरू की जिम्मेदारी दी गई है।

इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

- उप निरीक्षक सुमन लाल पोया — थाना प्रभारी लेमरू से थाना कटघोरा

- सहायक उप निरीक्षक चन्द्रपाल खाण्डे — थाना प्रभारी करतला से थाना कटघोरा

- सहायक उप निरीक्षक भानु प्रताप कुर्रे — थाना अजाक से थाना पाली

- सहायक उप निरीक्षक महिपाल सिंह — संशोधित आदेश के तहत थाना अजाक

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपनी नई पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल के बाद अब दीपका, कटघोरा, करतला, लेमरू और पाली जैसे महत्वपूर्ण थानों की पुलिसिंग की जिम्मेदारी नए अधिकारियों के हाथों में होगी। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस बदलाव को जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

Post a Comment

أحدث أقدم

राष्ट्र भास्कर न्यूज की ओर से स्वतंत्रता दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं

Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

अभिनंदन लिट्टी चोखा, चौपाटी बांकी मोगरा

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume