Top News

स्वतंत्रता दिवस पर युवा नेतृत्व का संदेश: विकास सिंह (विक्की) ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं

15 अगस्त 2026

बांकी मोंगरा/कोरबा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर तेज तर्रार युवा नेता एवं हृदयसम्राट, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष ग्रामीण विकास सिंह (विक्की) ने समस्त देशवासियों सहित जिला कोरबा, नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा एवं क्षेत्र के सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।


विकास सिंह (विक्की) ने अपने संदेश में कहा कि 15 अगस्त हमारे देश की आजादी, त्याग, संघर्ष और वीरता का प्रतीक है। यह दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।


उन्होंने कहा कि आजादी का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होगा, जब समाज का प्रत्येक वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़े और युवा देश एवं समाज के निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं। उन्होंने सभी नागरिकों से देश की प्रगति, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का आह्वान किया।


विकास सिंह (विक्की) ने कहा कि आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए एक मजबूत, समृद्ध और खुशहाल भारत के निर्माण का संकल्प लें।


उन्होंने अंत में समस्त देशवासियों, कोरबा जिलेवासियों, नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा क्षेत्र एवं समस्त क्षेत्रवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

أحدث أقدم

राष्ट्र भास्कर न्यूज की ओर से स्वतंत्रता दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं

Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

अभिनंदन लिट्टी चोखा, चौपाटी बांकी मोगरा

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume