Top News

सेप्टिक क्लीन टैंकर की नियमित व्यवस्था की मांग के लिए पालिका मुख्य अधिकारी को लिखा पत्र, नागरिकों को आर्थिक बोझ से राहत देने की मांग


बांकी मोंगरा।
नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा क्षेत्र में सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए नागरिकों को निजी टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। निजी टैंकर मंगवाने में नागरिकों को लगभग 5 हजार से 10 हजार रुपये तक खर्च करना पड़ रहा है। इससे गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

क्षेत्र की इस समस्या को लेकर नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा के एल्डरमैन निराकार नाहक ने नगर पालिका प्रशासन से सेप्टिक क्लीन टैंकर की नियमित व्यवस्था एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है।

एल्डरमैन निराकार नाहक ने कहा कि सेप्टिक टैंक समय पर साफ नहीं होने के कारण कई जगह गंदगी और दुर्गंध की स्थिति उत्पन्न होती है। इससे आसपास के वातावरण में अस्वच्छता फैलने के साथ ही नागरिकों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।


उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा सेप्टिक क्लीन टैंकर की सुविधा उपलब्ध कराए जाने से आम नागरिकों को निजी टैंकरों पर होने वाले 5 हजार से 10 हजार रुपये तक के खर्च से राहत मिलेगी। खासकर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी साबित होगी।

निराकार नाहक ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए सेप्टिक क्लीन टैंकर की नियमित सुविधा शुरू की जाए, ताकि नागरिकों को समय पर सेप्टिक टैंक की सफाई की सुविधा मिल सके और क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था भी बेहतर हो सके।

एल्डरमैन के बताए अनुसार नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा की मुख्य अधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया कि cmo मैडम  एक माह में टेंडर पास हो जाएगा, जिसके बाद आम जनों को इसका लाभ मिलने लगेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

राष्ट्र भास्कर न्यूज की ओर से स्वतंत्रता दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं

Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

अभिनंदन लिट्टी चोखा, चौपाटी बांकी मोगरा

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume