Top News

RHO कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अब ब्लॉक स्तर पर पहुंचेगा संघ


कोरबा, 20 अगस्त 2026
। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ जिला कोरबा की जिला स्तरीय बैठक गुरुवार को हरि कृष्ण हॉस्पिटल के बैठक हॉल में आयोजित हुई। बैठक में कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान आधार बेस्ड अटेंडेंस, RHO कर्मचारियों की समस्याओं, ग्रेड पे तथा पदनाम परिवर्तन जैसे विषय प्रमुखता से उठे। संघ के जिला अध्यक्ष एवं जिला टीम द्वारा इन मुद्दों को लेकर अब तक किए गए प्रयासों और आगामी रणनीति की विस्तृत जानकारी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी गई।


बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सितंबर माह से संघ की जिला टीम ब्लॉक स्तर पर पहुंचेगी। ब्लॉक अध्यक्ष एवं उनकी टीम के माध्यम से प्रत्येक RHO कर्मचारी से व्यक्तिगत रूप से उनकी समस्याओं की जानकारी ली जाएगी। इसके बाद ब्लॉक स्तर पर प्राप्त समस्याओं को जिला अध्यक्ष एवं जिला टीम के समक्ष रखा जाएगा।

संघ का उद्देश्य केवल समस्याओं की जानकारी जुटाना ही नहीं, बल्कि संबंधित विभाग के समक्ष प्रभावी ढंग से मुद्दे उठाकर उनके निराकरण के लिए ठोस एवं संगठित कदम उठाना है। इस पहल से जिले के विभिन्न ब्लॉकों में कार्यरत स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारियों की समस्याओं को एक मंच पर लाकर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।


बैठक में जिला अध्यक्ष पन्ना लाल पटेल, जिला संरक्षक हरि दिवाकर, जिला सचिव लखेश्वर प्रसाद कुंभकार, जिला आईटी सेल प्रभारी सुनील शर्मा, सह-प्रभारी लव देवांगन, पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष विजय यादव सहित संतोष पाण्डेय, दीपक कर्ष, प्रीति राय, अकास साहू, पुरुषोत्तम जायसवाल एवं संघ के अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

संघ ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अब जिला स्तर के साथ-साथ ब्लॉक स्तर पर भी सक्रिय पहल की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume