Top News

कोरबा: बांकीमोगरा में सनशाइन स्कूल के बाहर खूनी संघर्ष, छुट्टी के बाद बाइकों से पहुंचे उपद्रवियों ने छात्रों को पीटा; वीडियो वायरल



बांकीमोगरा (कोरबा):

जिले के बांकीमोगरा स्थित सनशाइन स्कूल के बाहर अनुशासनहीनता और गुंडागर्दी का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। आज दिनांक 13 अगस्त को स्कूल की छुट्टी होने के ठीक बाद कुछ युवकों द्वारा छात्रों के साथ सरेआम मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूल की छुट्टी के बाद कुछ लड़के (जिनमें कुछ उसी स्कूल के छात्र और कुछ बाहरी युवक शामिल थे) धड़ल्ले से बाइकों पर सवार होकर स्कूल के बाहर पहुंचे। स्कूल गेट के सामने ही इनतहाई बेखौफ होकर उन्होंने स्कूल में पढ़ने वाले अभय कुमार लेदर, अमन खान, यस कुर्रे, निखिल, इशू से मारपीट शुरू कर दी। इस हिंसक झड़प और अभद्रता के दौरान अभय कुमार का सर और अमन खान को चेहरे पर गंभीर चोट आई है। 

अशोभनीय कृत्य और सुरक्षा पर सवाल

विद्यार्थियों द्वारा इस तरह का हिंसक और आपराधिक कृत्य किया जाना बेहद अशोभनीय है, जो शिक्षण संस्थानों के माहौल को कलंकित कर रहा है। स्कूल परिसरों के आसपास इस प्रकार असामाजिक तत्वों और मनचलों का जमावड़ा लगना विद्यार्थियों की सुरक्षा पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

फिलहाल दोनों पक्ष के विद्यार्थी ने थाना पहुंच शिकायत दर्ज करा दी है, जिनका प्रथम शिकायत जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

घटना के बाद से स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन को स्कूलों के आसपास और स्कूल छूटने के समय चौकसी बढ़ानी चाहिए। साथ ही, स्कूलों के बाहर मंडराने वाले मनचलों और उपद्रवी तत्वों पर सख्त से सख्त कानूनी लगाम कसने की तत्काल जरूरत है ताकि भविष्य में इस तरह की शर्मनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति नहो सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume