Top News

BIG BREAKING: SECL में फिर खूनी तांडव! 15 से ज्यादा हमलावरों ने रॉड और लाठियों से कर्मचारियों को पीटा, सब-एरिया मैनेजर के बंगले का घेराव

 


कोरबा / बांकी मोंगरा | SECL की खदानों और सब स्टेशनों में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है! शुक्रवार की देर रात बांकी मोंगरा क्षेत्र के बलगी सब स्टेशन में नकाबपोश/हथियारबंद बदमाशों के गिरोह ने धावा बोल दिया। 15 से अधिक उपद्रवियों ने सब स्टेशन परिसर में घुसकर ड्यूटी पर तैनात बेकसूर कर्मचारियों को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से लहूलुहान कर दिया।

अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज :– अपराध क्रमांक 148/26, धारा 33(4), 331(6), 294, 351(3), 115(2), 110(2), 324(6) bns

  • 🩸 सिर फूटा, जान बचाकर भागे सहकर्मी

पीड़ित एवं प्रार्थी संजय कुमार ने थाना बाँकी मोगरा पहुंच लिखित शिकायत दर्ज कराई है। 

चोरों द्वारा मॉनिटर भी तोड़ा गया, साथ ही तीन नग मोबाइल फोन, एक लैंडलाइन फोन और केवल तार भी ले जाने की खबर  ।

सूचना कर्ता :– कल्याण चंद महंत पिता मोहर दास।

घटना रात करीब 11 बजे की है। सब स्टेशन पर तीन कर्मचारी तैनात थे। अचानक हुए इस खूनी हमले से अफरा-तफरी मच गई। दो कर्मचारियों ने तो जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन कर्मचारी संजय कुमार क्षत्री को हमलावरों ने घेर लिया और बेरहमी से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और वे लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

⚠️ 'पुलिस का खौफ खत्म?' – चंद दिनों में दूसरी बड़ी वारदात!

हैरानी की बात यह है कि कुछ ही दिनों पहले भी बलगी सब स्टेशन में ऐसा ही हमला हुआ था, जिसमें पुलिस ने कुछ आरोपियों को जेल भेजा था। लेकिन इस ताजा हमले ने साबित कर दिया है कि अपराधियों में न तो पुलिस का डर है और न ही SECL प्रबंधन का!

हालिया वारदातों का खौफनाक ट्रैक रिकॉर्ड:

बलगी सब स्टेशन: कर्मचारियों पर जानलेवा हमला और गुंडागर्दी।

सुराकछार 3/4 खदान: सुरक्षा प्रहरी (गार्ड) को बंधक बनाकर डकैती/लूट की सनसनीखेज वारदात।

  • 💥 भड़के कर्मचारियों ने घेरा सब-एरिया मैनेजर का बंगला

लगातार हो रहे जानलेवा हमलों से खदान कर्मचारियों में दहशत और भारी आक्रोश का माहौल है। गुस्साए कर्मचारी संघों ने शनिवार को मोर्चा खोलते हुए SECL सब-एरिया मैनेजर के बंगले का घेराव कर दिया।

कर्मचारियों की 3 प्रमुख मांगें:

हमले के दोषियों की 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी।

सभी सब स्टेशनों और संवेदनशील खदानों में तत्काल पर्याप्त armed (सशस्त्र) सुरक्षा व्यवस्था।

ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों की जान-माल की पूर्ण सुरक्षा गारंटी।

शिकायत पर बाकी पुलिस ने मामले की जानकारी आला अधिकारी को दे उनके दिशा निर्देश पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 148/26, धारा 33(4), 331(6), 294, 351(3), 115(2), 110(2), 324(6) bns दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है।

🚨 अब बांकी मोंगरा पुलिस की साख दांव पर!

एक के बाद एक हो रही इन खूनी वारदातों ने बांकी मोंगरा पुलिस और SECL के सुरक्षा तंत्र (SSB/CISF) पर सीधे सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या पुलिस इन बेखौफ बदमाशों को सलाखों के पीछे भेज पाएगी? क्या खदान कर्मचारियों को सुरक्षित माहौल मिल पाएगा? नजरें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं!


Post a Comment

Previous Post Next Post
Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume