Top News

पत्रकारों के समक्ष भाजपा नेता भागवत विश्वकर्मा ने जताया खेद, पत्रकारों ने समाप्त किया बहिष्कार

 


बांकी मोंगरा। पत्रकारों एवं मीडिया से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर चल रहे विवाद के बीच भाजपा नेता भागवत विश्वकर्मा ने बांकी मोंगरा के समस्त पत्रकारों के समक्ष उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया। उन्होंने अपनी टिप्पणी को गलत बताते हुए पत्रकारों से खेद व्यक्त किया और भविष्य में इस प्रकार की टिप्पणी नहीं करने का आश्वासन दिया।


बैठक के दौरान विश्वकर्मा ने कहा कि “मेरे द्वारा पत्रकारों के पोस्ट पर जो टिप्पणी की गई, वह गलत थी। मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था। मेरे द्वारा किए गए इस तरह के पोस्ट से पत्रकार बंधुओं को बुरा लगा और उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंची, जिसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं।”


उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में उनके द्वारा ऐसा कोई भी पोस्ट अथवा टिप्पणी नहीं की जाएगी, जिससे पत्रकारों के मान-सम्मान को चोट पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से पूर्व की तरह सामाजिक एवं पारिवारिक सौहार्द बनाए रखने की भी अपील की।

भागवत विश्वकर्मा ने पत्रकारों से यह भी आग्रह किया कि उनके द्वारा पूर्व में किए गए कार्यक्रमों एवं कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति को लेकर पत्रकारों द्वारा जो बहिष्कार का निर्णय लिया गया था, उसे समाप्त कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि वे पत्रकारों के साथ पूर्व की तरह सामाजिक संबंध एवं आपसी भाईचारा कायम रखने की कामना करते हैं।


स्पष्टीकरण से संतुष्ट हुए पत्रकार

भाजपा नेता भागवत विश्वकर्मा द्वारा पत्रकारों के समक्ष दिए गए स्पष्टीकरण एवं व्यक्त किए गए खेद के बाद बांकी मोंगरा के उपस्थित पत्रकारों ने मामले पर विचार-विमर्श किया। पत्रकारों ने उनके स्पष्टीकरण को संतोषजनक मानते हुए समाचारों में लगाए गए बहिष्कार के निर्णय को समाप्त करने का सामूहिक निर्णय लिया।

इसके साथ ही दोनों पक्षों ने आपसी गिले-शिकवे दूर कर भविष्य में सौहार्दपूर्ण वातावरण में काम करने पर सहमति जताई। पत्रकारों ने स्पष्ट किया कि पत्रकारों के सम्मान एवं प्रेस की गरिमा सर्वोपरि है और आपसी संवाद के माध्यम से विवाद का समाधान होना सकारात्मक पहल है।

बैठक के बाद मामले को लेकर चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया और आपसी संबंधों को पूर्ववत सामान्य बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

राष्ट्र भास्कर न्यूज की ओर से स्वतंत्रता दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं

Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

अभिनंदन लिट्टी चोखा, चौपाटी बांकी मोगरा

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume