उप निरीक्षक के घायल पुत्र ने दम तोड़ा, पुलिस आई हरकत में, 2 आरोपी गिरफ्तार।




बांकी मोगरा :– दिनांक 6 जून की रात की घटना – जिसमें प्रार्थी साहिल निर्मलकर ने दिनांक 07 जून को थाना बाँकी मोगरा पहुंच लिखित शिकायत दर्ज कराया कि बुधवार बाईपास में स्थित कैफे के पास मै और मेरे साथी अपनी गाड़ी में बैठ कर बात कर रहे थे, तभी दो व्यक्ति बॉलरों वाहन में आए और हमारे गाड़ी के पास अपनी गाड़ी खड़ी कर के जोर जोर से हॉर्न बजाने लगे हमने जाकर कहा कि इतना जगह तो है आप वहां से चले जाइए इतने देर में मेरा दोस्त चंद्रमणि रात्रे भी गाड़ी से निकल कर बाहर आया जिसके बाद बॉलरों वाहन में बैठे व्यक्तियों ने चंद्रमणि (दादू) को बॉलरों में कुचल कर भागने लगे जिसके बाद मैं और मेरा दोस्त अरविंद राठौर अपने स्कूटी से बॉलरों का पीछा करते हुए एनटीपीसी बलगी के बीच पहुंच गए जहां इनके द्वारा दर्जनों लड़कों को पहले से ही बुलवा लिया गया था जिसके बाद उनके द्वारा मेरे दोस्त अरविंद राठौर को वैन्यू कार में खींचकर बैठाया और ले गए और सभी ने मिलकर जी भर पिता जिससे अरविंद बेहोस हो गया, मरा हुआ समझ कर उसे छोड़ भागे।

जिसके कुछ देर बाद अरविंद ने अपने दूसरे मोबाइल से मुझे कॉल किया और कहा कि जल्दी से मुझे लेने आ मैं यहां पर पड़ा हु उन्होंने मुझे मरा समझ कर छोड़ के भाग गए है, और मेरा एप्पल का मोबाइल, सोने का चैन, 1 लाख नगद, सोने की अंगूठी गायब है जिसे वो बॉलरों में सवार युवक अपने साथियों के साथ लुट कर ले गए है ।



इसी दौरान उनमें से एक ने अरविंद के कनपटी पर तमंचा तान दिया, और दो बार हवाई फायरिंग भी की।

• हॉस्पिटलाइज्ड होने के वजह से शिकायत दर्ज करने में देर हुई।

• पीड़ित चंद्रमणि रात्रे उर्फ दादू – पुलिस विभाग कोरबा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक रामनारायण रात्रे का इकलौता पुत्र।

• चंद्रमणि के मौत के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

• डीजल चोरों से जुड़ी हो सकती हैं तार।


शिकायत पर मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी चमन लाल सिंहा ने पूरी घटना की जानकारी आला अधिकारीगण को दी और उनके दिशा निर्देश पर आरोपियों की खोजबीन शुरू की गई, सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, पीड़ित द्वारा बताए गए हुलिया अनुसार शक के आधार पर कुछ लोगों को चिन्हित कर पूछताछ भी की गई पर कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई।


इसी दौरान पीड़ित इकलौते पुत्र चंद्रमणि उर्फ दादू जिसका हालत नाजुक बनी हुई थी जिन्हें आईसीयू में रखा गया था, आज छठवें दिन रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में जिंदगी का जंग हार गया उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।


मुख्य आरोपीगण अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर।

• पीड़ित अरविंद राठौर पेशे से पत्रकार।

• लुट की गई समानों और नगद की कुल मशरूका लगभग 2,000,00/–(2लाख) रुपए।

• पीड़ित से लूटी गई मोबाइल घटनास्थल से कुछ दूरी पर रास्ते से बरामद किया गया।


हालांकि पीड़ित के मौत के खबर के बाद अब महकमा हरकत में आया, और आज ही एक आरोपी कपिल कुमार सारथी पिता मुरारी उम्र 22 वर्ष पता नागोई थाना कटघोरा व एक अन्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया और अपने अन्य साथियों का नाम की जानकारी दी, घटना में प्रयुक्त वैन्यू कार को लावारिश हालत में जप्त कर लिया गया है, जिसकी स्वामी का डिटेल आर विभाग से।लिया जा रहा है। अन्य सभी आरोपीगण फरार है जिनकी खोजबीन की जा रही है।

विवेचना आधार पर अन्य आरोपियों के नाम – संदीप सही, कुणाल साहू, विनोद कश्यप, योगेंद्र, प्रताप बघेल उर्फ मितान, कपिल सारथी, अमन, दीपक श्रीवास बताया गया है जिसमें और भी नाम सामने आ सकते है। इनमें से पहला आरोपी कपिल सारथी पुलिस के हिरासत में आ गए है जिनको माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से इसे जेल दाखिल कराया गया एवं एक अन्य अपचारी दीपक श्रीवास को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।

पकड़े गए आरोपियों पर अपराध क्रमांक 122/2026 पंजीबद्ध कर धारा 140(3), 310(2), 311, 115(2) bns 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

फिलहाल पुलिस प्रशासन अभी इस विषय पर कुछ ज्यादा जानकारी देने से मना कर रही है, जल्द ही फरार आरोपियों को हिरासत में लेने की बात कही जा रही है, मामले की विवेचना थाना प्रभारी बाँकी मोगरा चमन लाल सिंहा द्वारा की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume