Top News

ब्रेकिंग : किरण कबाड़ी के चार बंदे पुलिस के घेरे में, रेलवे के चोरी केबल मामले में बांकी पुलिस की दबिश!

ब्रेकिंग न्यूज़ | बांकी मोंगरा


बांकी मोंगरा। बांकी मोंगरा में कबाड़ कारोबार से जुड़े मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। किरण साहू समेत 3 अन्य लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान पुरानी बाइक, खदान में इस्तेमाल होने वाले लोहे के रोलर समेत भारी मात्रा में लोहे का सामान जब्त किए जाने की जानकारी है।

सूत्रों के मुताबिक, मामला रेलवे के करीब 3 लाख रुपये कीमत के केबल चोरी से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले 4 नंबर के पीछे से रेलवे का केबल चोरी हुआ था। आरोप है कि चोरी का केबल सिद्ध बघेल नामक कबाड़ी ने खरीदा और बाद में किरण साहू के यहां खपाया गया।


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले किरण साहू के बेटे आकाश साहू को भी डकैती से जुड़े मामले में जेल भेजा गया था। अब रेलवे केबल चोरी के मामले में किरण साहू का नाम सामने आने से कबाड़ कारोबार को लेकर क्षेत्र में हलचल मच गई है।

वहीं, SECL गार्डन परिसर में कबाड़ रखे जाने और कथित अतिक्रमण को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस की जांच में इस पूरे नेटवर्क से जुड़े और कितने नाम सामने आते हैं।

फिलहाल पुलिस की आधिकारिक विस्तृत जानकारी और कार्रवाई के संबंध में पुष्टि का इंतजार है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume