Top News

ब्रेकिंग: बांकी मोगरा में ट्रेलर ने कई बाइक को रौंदा, एक की मौके पर मौत; दूसरा गंभीर

 


बांकी मोगरा। 2 नंबर मेन रोड पर सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने कई बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया और मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

1 मृतक का नाम तुलसी दास बताया जा रहा है जो रोहिणा का निवासी था।

घटना में घायल दो बाइक सवारों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत अति गंभीर बनी हुई है।



हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। घटना को लेकर पब्लिक में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने तेज रफ्तार और भारी वाहनों की आवाजाही पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की।


फरार ट्रेलर की तलाश की जा रही है। हादसे के कारणों और मृतक व घायल की पहचान की जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume