Top News

22 दिनों से लापता हैं बलगीखार के विश्वंभर सारथी, परिजनों की बढ़ी चिंता; तलाश में जुटे परिवारजन

बांकी मोंगरा। कोरबा जिले के बलगीखार क्षेत्र से एक व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। बीते 22 दिनों से विश्वंभर लाल सारथी का कोई सुराग नहीं मिलने से उनके परिजन काफी परेशान हैं और लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, विश्वंभर लाल सारथी (33 वर्ष), पिता सहत्तर सारथी, 26 अक्टूबर 2026 को अपने घर से बिना किसी को बताए कहीं चले गए थे। घर से निकलने के बाद से अब तक वे वापस नहीं लौटे हैं। परिजनों ने अपने स्तर पर संभावित स्थानों पर उनकी खोजबीन की, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।


परिजनों ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को भी विश्वंभर लाल सारथी दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल नीचे दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सूचना दें।

लापता व्यक्ति की पहचान:

  • नाम : विश्वंभर लाल सारथी
  • पिता : सहत्तर सारथी
  • उम्र : लगभग 33 वर्ष
  • निवासी : बलगीखार, कोरबा

सूचना देने के लिए संपर्क करें: 7067579058

परिजनों ने आमजन से इस खबर को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है, ताकि विश्वंभर लाल सारथी का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके और वे सुरक्षित अपने परिवार तक लौट सकें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume