Top News

हैवानियत की हद पार! बेमेतरा में महिला को फावड़े से उतारा मौत के घाट, लाश से किया दुष्कर्म; आरी से हाथ-पैर काट नदी में फेंका


बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। चंदनू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में 50 वर्षीय महिला की न सिर्फ बेरहमी से हत्या की गई, बल्कि हत्या के बाद उसके शव के साथ दुष्कर्म (नेक्रोफिलिया) जैसी घिनौनी वारदात को भी अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी रामप्रसाद सोनवानी (42 वर्ष) उर्फ बंगाली को गिरफ्तार कर लिया है।

विरोध करने पर फावड़े के बेंत से किया मर्डर

पुलिस जांच के अनुसार, यह पूरी घटना 6 जुलाई की रात करीब 10 बजे की है। महिला घर में अकेली थी, जिसका फायदा उठाकर उसी के गांव का रहने वाला आरोपी रामप्रसाद सोनवानी जबरदस्ती उसके घर में घुस गया। आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब महिला ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर घर में रखे फावड़े के बेंत (डंडे) से महिला के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद शव से दरिंदगी और आरी से किए टुकड़े

मर्डर करने के बाद भी आरोपी की हैवानियत खत्म नहीं हुई। उसने मृतका के शव के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वारदात को छुपाने के इरादे से उसने घर में रखी लकड़ी काटने वाली आरी से मृतका के दोनों हाथ और दोनों पैर काट दिए। उसने धड़ और कटे हुए अंगों को अलग-अलग गठरियों में बांधकर पहले अपनी झोपड़ी में छिपाया और अगली रात उन्हें शिवनाथ नदी में फेंक दिया। इतना ही नहीं, आरोपी जाते-जाते महिला के घर से ₹2500 कैश भी चुरा ले गया था।

नदी किनारे साड़ी में बंधी मिलीं दो गठरियां

एसपी त्रिलोक बंसल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि महिला 7 जुलाई से लापता थी। परिजनों की खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो चंदनू थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 9 जुलाई को मृतका के बेटे को अमरैया नाला और शिवनाथ नदी के किनारे पानी में साड़ी से बंधी एक गठरी दिखाई दी। जब उसे खोला गया तो उसमें मां का धड़ मिला, जबकि दूसरी गठरी में कटे हुए हाथ और पैर बरामद हुए। शव पूरी तरह सड़ी-गली अवस्था में था।

ड्रोन, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम से सुलझी गुत्थी

अंधे कत्ल की इस गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने आधुनिक और पारंपरिक दोनों तरीकों का इस्तेमाल किया। इलाके में ड्रोन कैमरे, नाव और सर्च लाइट की मदद से गहन तलाशी ली गई। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से महत्वपूर्ण सबूत जुटाए। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस का शक रामप्रसाद पर गहराया। हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी के बचे हुए ₹500 और हत्या में इस्तेमाल आरी व फावड़ा बरामद कर लिया है।

पहले भी मर्डर केस में जेल जा चुका है आरोपी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी रामप्रसाद सोनवानी आदतन अपराधी है। वह इससे पहले साल 2017 में भी गांव की ही एक अन्य महिला की हत्या के मामले में जेल जा चुका है और सजा काट चुका है।

क्या होता है नेक्रोफिलिया (Necrophilia)?

जानकारों के मुताबिक, शव या लाश के प्रति यौन आकर्षण होना या मृत शरीर के साथ शारीरिक संबंध बनाने की मानसिक विकृति को 'नेक्रोफिलिया' कहा जाता है। आरोपी इसी गंभीर मानसिक विकार से ग्रस्त है, जिसके चलते उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

राष्ट्र भास्कर न्यूज की ओर से स्वतंत्रता दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं

Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

अभिनंदन लिट्टी चोखा, चौपाटी बांकी मोगरा

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume