Top News

बांकी मोंगरा: बलगी सब स्टेशन में लूट और मारपीट के मामले में 5 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, एक नाबालिग भी हिरासत में


बांकी मोंगरा / कोरबा:
 बीते 24 जुलाई को बांकी मोंगरा क्षेत्र के बलगी सब स्टेशन में धावा बोलकर कर्मचारियों से मारपीट और लूटपाट करने की शिकायत प्रार्थी कर्मचारी संजय कुमार के दर्ज कराई थी, जिसके बाद शिकायत पर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी जिसमें आज दिनांक 16 अगस्त को बांकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली सूचना के आधार पर कुल 5 आरोपियों को हिरासत में लिया गया जिसमें कड़ाई से पूछताछ के बाद आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया।

पुलिस गिरफ्त में आए मुख्य आरोपियों के नाम निम्नलिखित हैं:

राज पाल चौहान 22 वर्ष जमनी मुड़ा , जो आदतन अपराधी है और इस मामले में फरार चल रहा था)

फिरोज खान 27 वर्ष भिलाई बाजार

होरी लाल केवट 24 वर्ष शांति नगर थाना कुसमुंडा

निकेश कश्यप 21 वर्ष शुक्लाखर

एक नाबालिग (जिसे संरक्षण में लिया गया है)

क्या था पूरा मामला?

यह सनसनीखेज घटना बीते दिनांक 24 जुलाई को घटित हुई थी घटना देर रात करीब 11 बजे की है, जब बांकी मोंगरा स्थित SECL के बलगी सब स्टेशन पर 15 से अधिक नकाबपोश और हथियारबंद बदमाशों ने अचानक धावा बोल दिया था। उस समय ड्यूटी पर तैनात तीन बेकसूर कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।


अचानक हुए इस खूनी हमले से सब स्टेशन में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए दो कर्मचारी किसी तरह वहां से भागने में सफल रहे, लेकिन कर्मचारी संजय कुमार क्षत्री हमलावरों के हत्थे चढ़ गए। उपद्रवियों ने उन्हें घेरकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और वे लहूलुहान होकर मरणासन्न हालत में गिर पड़े।

इस मामले के अलावा 131/26 और दीपक थाने में 01/26 न्याय साहिता BNS विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज है।

लूटपाट और तोड़फोड़

हमलावरों ने केवल मारपीट ही नहीं की, बल्कि आतंक फैलाते हुए सब स्टेशन के अंदर जमकर तोड़फोड़ भी की। चोरों ने कंप्यूटर का मॉनिटर तोड़ डाला और जाते-जाते तीन नग मोबाइल फोन, एक लैंडलाइन फोन तथा महत्वपूर्ण केवल (Cable) तार भी लूटकर ले गए। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी संजय कुमार को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

घटना के बाद पीड़ित एवं प्रार्थी संजय कुमार तथा सूचनाकर्ता कल्याण चंद महंत (पिता मोहर दास) की शिकायत पर थाना बाँकी मोंगरा में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए अपराध क्रमांक 148/26 के तहत BNS की विभिन्न गंभीर धाराओं (310(2), 331(4), (6), 296, 115(2), 351(3), 324(6), 111) के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है और अब आरोपियों को शिकंजे में कसा जा रहा है।

वर्तमान में थाना प्रभारी का पदभार संभालते ही जितेन्द्र यादव ने इस मामले में त्वरित और सख्त एक्शन लिया। उनके कुशल निर्देशन एवं प्रभावी मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई के चलते ही घटना के मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ सके हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा हो रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume