Top News

बांकी मोगरा: सोशल मीडिया और AI तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेलिंग का आरोप; लड़के पक्ष का दावा- बात करने से इनकार करने पर दर्ज कराया गया झूठा केस,,।


कोरबा: बांकीमोगरा थाना क्षेत्र से जुड़े एक मामले में लड़के पक्ष की ओर से नया और गंभीर मोड़ सामने आया है। परिवार और लड़के – राहुल महंत पिता निर्मल दास बांकी मोगरा का दावा है कि इस पूरे प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित
 कार्रवाई की गई है, जबकि सच्चाई इसके बिल्कुल विपरीत है, पहले दूसरे पक्ष का भी सुनना और हमारे पास जो प्रूफ है उसकी जांच करने के बाद उचित कार्यवाही करनी थी।

प्रमुख बिंदु (At a Glance)

घटना क्षेत्र: बांकीमोगरा थाना क्षेत्र का। 

लड़के पक्ष का मुख्य आरोप: लगभग एक साल पहले दोनों के बीच बातचीत बंद हो चुकी थी। एक साल बाद लड़की ने दोबारा संपर्क करने का दबाव बनाया, और मना करने पर AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से मॉर्फ्ड/एडिटेड तस्वीरें बनाकर वायरल करने की धमकी दी।

Ai से तस्वीर बनकर वायरल की गई तस्वीरें और दूसरे पक्ष की फर्जी id की स्क्रीन शॉट भी लड़के पक्ष के पास सम्हाल कर रखा गया है, जिसे सूचना देने के दौरान संलग्न किया गया था।

पुलिस में पहले ही दी गई थी शिकायत: किशोरी द्वारा लगातार बनाए जा रहे दबाव और हरकतों की लिखित सूचना पहले ही बांकी थाने में दी जा चुकी थी, जिसके बाद बांकी पुलिस ने फ़ैना काट पावती भी दी है

परिवार का दावा – इस मामले के पीछे का खिलाड़ी कोई और है जो किशोरी को भड़का कर उससे शिकायत दर्ज करवाया गया है, क्योंकि कुछ दिन पहले ही उसके द्वारा राहुल महंत को फोन पर सेटलमेंट की बाते कही गई थी, और पीड़ित किशोरी लगातार उसके संपर्क में है जो उसके कहे अनुसार अपनी कार्यवाही कर रही है ।

कार्यवाही पर सवाल: लड़के पक्ष का कहना है कि पूर्व में थाने में शिकायत और आवेदन देने के बाद पुलिस ने उन्हें धारा 174 bns के तहत फ़ैना क्रमांक 88/26 देकर सक्षम न्यायालय के शरण में जाने की सलाह दी थी जिसकी पावती (रसीद) भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद लड़की की शिकायत पर युवक के खिलाफ त्वरित कार्रवाई कर दी गई।

क्या है पूरा मामला और लड़के पक्ष का पक्ष?

परिजनों के अनुसार, लगभग एक साल पहले दोनों की जान-पहचान हुई थी और कुछ समय तक बातचीत के बाद संपर्क पूरी तरह से बंद हो चुका था। लेकिन एक साल बीतने के बाद लड़की ने अचानक दोबारा बातचीत शुरू करने का भारी दबाव बनाना शुरू कर दिया।

मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी किशोरी अपने घर पर अपनी मां से यह कह कर निकली थी कि वो दर्शन करने मंदिर जा रही है,,,। इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी उसके घर पर नहीं थी।

जब लड़के ने इसके लिए साफ इनकार कर दिया, तो आरोप है कि लड़की ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर दोनों की आपत्तिजनक या एडिटेड तस्वीरें तैयार कीं और उन्हें वायरल करने का डर दिखाने लगी।

थाने में पहले दी गई थी लिखित सूचना

लड़के पक्ष का यह भी कहना है कि इस मानसिक प्रताड़ना और दबाव से परेशान होकर युवक ने पहले ही बांकी थाने में जाकर इन तमाम हरकतों की आधिकारिक शिकायत।सूचना दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस ने आवेदन लेकर फ़ैना काट पावती भी दी थी।

परिवार का आरोप है कि पीड़ित पक्ष की पहले की शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया गया और बाद में लड़की के पक्ष को आधार बनाकर लड़के को जेल भेज दिया गया। इस मामले के सामने आने के बाद अब स्थानीय स्तर पर इस पर निष्पक्ष जांच और दोबारा सुबूतों की पड़ताल की मांग उठ रही है।

प्रार्थी किशोरी का पक्ष : एक साल पूर्व ग्राम पैंसरा बांकी मोगरा में एक पार्टी के दौरान मेरी राहुल महंत से पहचान हुई थी फिर फोन से बात करते थे और इस दौरान मिलना जुलना भी हुआ और लड़के द्वारा मेरे साथ यह आश्वासन दिया गया कि मैं तुमसे शादी करूंगा हम एक साथ रहेंगे और अवैध संबंध बनाया और फिर अचानक मुझसे बात करना बंद कर दिया और जब मैं लगभग एक साल बाद राहुल से फिर से संपर्क किया तो इसने मेरे नंबर को ब्लैक लिस्ट कर दिया फिर मैं बांकी मोगरा राहुल के घर पहुंची जहां इनके परिवार वालो ने मुझे गालिया देकर धमकी देने लगे,,, जिसके बाद मैने शिकायत दर्ज कराई है

फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा प्रार्थी किशोरी के आवेदन पर राहुल महंत को हिरासत में लेकर अपराध क्रमांक 147/26 धारा 69 bns पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल दाखिल करा दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

राष्ट्र भास्कर न्यूज की ओर से स्वतंत्रता दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं

Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

अभिनंदन लिट्टी चोखा, चौपाटी बांकी मोगरा

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume