Top News

बांकी मोंगरा: शुक्लाखार-देवरी मार्ग की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया लिखित आश्वासन

कोरबा/बांकी मोगरा : जिले के कटघोरा विकासखंड के अंतर्गत थाना बाँकी मोगरा शुक्लाखार से देवरी बुंदेली सड़क की जर्जर स्थिति और खोलार नदी पर पुल के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का सब्र का बांध शुक्रवार को टूट गया। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने सड़क पर उतरकर जोरदार चक्काजाम किया।

  • तीन घंटे तक रहा चक्काजाम, आवागमन रहा बाधित।
  • सड़क के दोनों ओर लंबी लगी कतारे।
  • जाम में फंसी स्कूल के विद्यार्थी, पैदल जाना पड़ा घर।
  • लगातार हो रही बारिश के बावजूद सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, युवा, किसान और ग्रामीण पूरे जोश के साथ सड़क पर डटे रहे और शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

आज दिनांक 07 अगस्त शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे शुरू हुआ यह प्रदर्शन दोपहर 2 बजे तक जारी रहा। प्रदर्शन के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप रहा। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने 17 जुलाई 2026 को ही जिला प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था, इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।

ग्राम पंचायत देवरी सरपंच भी रहे उपस्थित।

प्रशासनिक आश्वासन के बाद खुला रास्ता

मौके पर पहुंचे कटघोरा नयाब तहसीलदार प्रकाश केसकर ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की और आंदोलन कर्ताओं को लिखित आश्वासन दिया।

शुक्लाखार से देवरी मार्ग के आरडी 300 मीटर पर स्थित क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर नए पुल के निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा जा चुका है। एक माह के भीतर स्वीकृति मिलते ही काम शुरू करने का प्रयास होगा।

सुतर्रा से कोरई मार्ग को आवागमन योग्य बनाने और गड्ढों को भरने का कार्य एक सप्ताह के भीतर शुरू कर दिया जाएगा।

मंत्री का भी मिला समर्थन

संलग्न दस्तावेजों के अनुसार, इस संबंध में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने स्वयं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखकर सुतरा से कोरई (7.05 किमी) मार्ग के सुदृढ़ीकरण की स्वीकृति हेतु आग्रह किया है। वहीं, जिला प्रशासन और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के सहायक अभियंता ने भी निर्माण कार्य को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देवरी पुल की बदहाल स्थिति के कारण स्कूली बच्चों, किसानों, मरीजों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को लगातार जोखिम उठाना पड़ रहा है। बरसात के दौरान हालात और गंभीर हो जाते हैं। यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

आंदोलन की अगवाई करते हुए जौहर छत्तीसगढ़ पार्टी के लीडर जैनेन्द्र कुर्रे ने कहा कि हम सदा आम जनता का आवाज उठाये है और आज भी जनता के लिए खड़े है और आगे भी खड़े रहेंगे, यह कोई राजनीतिक आंदोलन नहीं है यह गरीबी की समस्या के लिए हम साथ खड़े है, और साथ ही कटघोरा विधानसभा के विधायक को संदेश दिया कि आप अपना उत्तरदायित्व निभाते हुए हमारे बीच में आकर इसका जवाब देवे नहीं तो हम आज तो लिखित आश्वासन के बाद अपना आंदोलन समाप्त कर रहे है पर दिए गए समय पर पुलिया निर्माण का स्वीकृति नहीं हुआ तो पूरे पंचायत से आम जन को लेकर भविष्य में कलेक्टर परिसर का घेराव करेंगे।

आगे की चेतावनी

फिलहाल तहसीलदार के लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया है। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में और भी व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मौके पर उपस्थित रहा। पुलिस अधिकारियों ने सूझबूझ से स्थिति को संभाला और सुरक्षा व्यवस्था को मुस्तैद रखा, जिससे किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।







Post a Comment

Previous Post Next Post

राष्ट्र भास्कर न्यूज की ओर से स्वतंत्रता दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं

Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

अभिनंदन लिट्टी चोखा, चौपाटी बांकी मोगरा

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume