15 अगस्त 2026
बांकी मोगरा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नेहरू कश्यप ने बांकी मोगरा क्षेत्र के समस्त नागरिकों सहित देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
नेहरू कश्यप ने अपने संदेश में कहा कि 15 अगस्त हमारे देश के गौरव, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यह दिन हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके अथक प्रयासों से देश को आजादी मिली।
उन्होंने सभी नागरिकों से देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाने तथा राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
नेहरू कश्यप की ओर से बांकी मोगरा के समस्त नागरिकों एवं समस्त भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Post a Comment