Top News

स्वतंत्रता दिवस पर नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा की ओर से क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

बांकी मोगरा/कोरबा। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा की ओर से नगर पालिका क्षेत्र के समस्त नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।


नगर पालिका परिषद की ओर से देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग और संघर्ष को स्मरण किया गया। स्वतंत्रता दिवस को देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण पर्व बताया गया।


नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा ने क्षेत्रवासियों से स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बांकी मोगरा के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। नगर के विकास के साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में जनसहयोग को महत्वपूर्ण बताया गया।


इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के समस्त पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाने का संदेश दिया।


नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा परिवार की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।


जय हिंद! 🇮🇳 जय भारत!

Post a Comment

Previous Post Next Post
Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume