Top News

न्याय की गुहार: छात्रा और सहेली को मिल रही धमकियां, FIR के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

 


कोरबा/बालको: बालको थाना क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा के साथ छेड़छाड़ और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि नामजद आरोपी द्वारा उसे और उसकी सहेली को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी न किए जाने से नाराज पीड़िता और उसकी सहेली ने अब उच्च अधिकारियों का दरवाजा खटखटाया है।

घटना का विवरण:👇

पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसके परिवार से परिचित था और अक्सर उनके घर आता-जाता था। 10 अगस्त को आरोपी ने पीड़िता को आरटीओ कार्यालय जाने के बहाने घर से बुलाया और कॉलेज छोड़ने के नाम पर अपनी बाइक पर बैठा लिया। कॉलेज के पास पहुंचने पर, आरोपी ने पीड़िता की सहेली को वहां से जाने के लिए मजबूर किया और फिर अकेले में पीड़िता को परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपी उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता रहा, जिसे पीड़िता ने सिरे से नकार दिया।


पुलिस कार्रवाई पर सवाल और धमकियों का सिलसिला:

पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए बालको थाने में एफआईआर दर्ज कराई, जिसके तहत पुलिस ने छेड़छाड़ और आपराधिक दबाव बनाने की धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया। हालांकि, अब पीड़िता का आरोप है कि आरोपी खुला घूम रहा है और उसे केस वापस लेने के लिए धमकियां दे रहा है। पीड़िता की सहेली ने भी आरोपी पर उसके साथ भी आपत्तिजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया है।


एसपी कार्यालय में न्याय की मांग:

स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने से हताश पीड़िता और उसकी सहेली ने सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की। उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का पक्ष:

इस पूरे मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने कहा कि राजगामार क्षेत्र से कुछ महिलाएं शिकायत लेकर पहुंची थीं। उनकी शिकायत को संज्ञान में लिया गया है और मामले की वैधानिक तरीके से जांच कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume