Top News

आदिवासी समाज का चक्काजाम समाप्त, टीएमसी कंपनी के अधिकारी पर कार्रवाई के बाद खुला रास्ता



बांकीमोंगरा/कोरबा। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के अरदा चौक में गुरुवार को टीएमसी कंपनी से जुड़े विवाद को लेकर आदिवासी समाज द्वारा किया गया चक्काजाम पुलिस कार्रवाई के बाद समाप्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, टीएमसी कंपनी के एक अधिकारी पर कथित रूप से जातिगत अपमान, अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई नहीं किए जाने से आदिवासी समाज में भारी आक्रोश फैल गया, जिसके चलते बड़ी संख्या में समाज के लोग अरदा चौक पहुंचकर चक्काजाम पर बैठ गए।

चक्काजाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। प्रदर्शन की गंभीरता को देखते हुए बांकीमोंगरा पुलिस हरकत में आई और टीएमसी कंपनी के संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस की कार्रवाई के बाद आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की और चक्काजाम खत्म कर दिया। इसके बाद यातायात को पुनः सुचारु रूप से चालू कराया गया।

इस दौरान आदिवासी समाज के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। क्षेत्र में फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है, जबकि मामले की आगे की जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

राष्ट्र भास्कर न्यूज की ओर से स्वतंत्रता दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं

Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

अभिनंदन लिट्टी चोखा, चौपाटी बांकी मोगरा

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume