Top News

नगर पालिका बाँकी मोंगरा में पेयजल संकट पर विपक्षी पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन, जलसंयंत्र का किया निरीक्षण; आंदोलन की चेतावनी

कोरबा/बाँकी मोंगरा। नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा क्षेत्र में कोहड़िया जल संयंत्र से होने वाली टैंपल (नल) जल आपूर्ति में पिछले 10–12 दिनों से उत्पन्न गंभीर पेयजल समस्या को लेकर विपक्षी पार्षदों ने जिला कलेक्टर कोरबा एवं नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही पार्षदों ने कोहड़िया स्थित जल संयंत्र का निरीक्षण कर शीघ्र सुधार के निर्देश दिए।

पार्षदों ने मांग की है कि जल आपूर्ति व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाए तथा टैंपल पानी दिन में कम से कम दो बार नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाए। साथ ही सुबह 3–4 बजे के बीच होने वाली अनियमित जल आपूर्ति को समयानुसार सुधारने की भी मांग की गई है।

नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में जल संकट गंभीर रूप ले चुका है। पिछले कई दिनों से जल संयंत्र में तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति बाधित है, जबकि भीषण गर्मी में पानी जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव जनता के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन “आज पानी आएगा” की उम्मीद में लोग परेशान हैं, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि जल्द ही समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर पार्षद राकेश अग्रवाल, संदीप डहरिया, राजकुमारी बंसी दास, इंद्रजीत बींझवार सहित अन्य पार्षदों ने भी कहा कि गर्मी को देखते हुए जल संकट का शीघ्र समाधान आवश्यक है। यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो जनआंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

इस मौके पर प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास सहित कई पार्षद एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

राष्ट्र भास्कर न्यूज की ओर से स्वतंत्रता दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं

Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

अभिनंदन लिट्टी चोखा, चौपाटी बांकी मोगरा

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume