Top News

बांकीमोंगरा की बेटी अर्ची अग्रवाल बनीं चार्टर्ड अकाउंटेंट, क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

बांकीमोंगरा। मेहनत, लगन और अटूट आत्मविश्वास की मिसाल पेश करते हुए बांकीमोंगरा की होनहार बेटी अर्ची अग्रवाल ने देश की सबसे कठिन एवं प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। ICAI द्वारा घोषित मई 2026 के परीक्षा परिणाम में अर्ची ने सफलता हासिल कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का सपना साकार किया।

अर्ची की इस उपलब्धि से पूरे बांकीमोंगरा सहित कोरबा जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। परिणाम घोषित होते ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अर्ची के पिता उमेश कुमार अग्रवाल एवं माता सरिता अग्रवाल ने भावुक होकर कहा कि उनकी बेटी ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने बताया कि अर्ची ने हर चुनौती का डटकर सामना किया और अपने लक्ष्य से कभी पीछे नहीं हटी।

परिवार के वरिष्ठ सदस्य पवन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल एवं प्रदीप अग्रवाल ने भी अर्ची को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्हें विश्वास है कि अर्ची भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और ईमानदार कार्यशैली से नई ऊंचाइयों को छुएंगी।

गौरतलब है कि CA की परीक्षा देश की सबसे चुनौतीपूर्ण पेशेवर परीक्षाओं में गिनी जाती है, जिसे उत्तीर्ण करने के लिए वर्षों की कड़ी मेहनत, धैर्य और समर्पण की आवश्यकता होती है। अर्ची अग्रवाल की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है और यह संदेश देती है कि दृढ़ निश्चय और सतत प्रयास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

बांकीमोंगरा एवं पूरे कोरबा जिले के लोगों ने अर्ची अग्रवाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गर्व और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बताया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume