Top News

बांकीमोंगरा / ढपढप: घर के बाहर पीपल के पेड़ से लटकता मिला 55 वर्षीय ग्रामीण का शव, क्षेत्र में पसरा सन्नाटा

बांकीमोंगरा। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढपढप से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ एक 55 वर्षीय ग्रामीण ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस अचानक हुई घटना से पूरे गाँव में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

​गमछे के सहारे उठाया खौफनाक कदम

​मृतक की पहचान संतराम बिंझवार (उम्र 55 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, संतराम ने अपने निवास परिसर में स्थित पीपल के पेड़ की डाल पर गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब शव को पेड़ से लटकते देखा, तो उनके होश उड़ गए और तुरंत इसकी सूचना बांकीमोंगरा पुलिस को दी।

​मिली जानकारी एवं परिजनों के बयान अनुसार मृतक की मानसिक स्थिति थोड़ा खराब था और साथ ही शराब की लत की बात आई सामने

​शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक संतराम बिंझवार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी और वे शराब के भी आदी थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी दिमागी उलझन और तनाव के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। हालांकि, आत्महत्या के सटीक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।

​पुलिस की कार्रवाई जारी

​घटना की सूचना मिलते ही बांकीमोंगरा पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने मर्ग क्रमांक 42 कायम कर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

​विवेचक अधिकारी: मामले की जांच बांकीमोंगरा थाना के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) चंद्र शेखर वैष्णव द्वारा की जा रही है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करेगी और परिजनों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume