Top News

बांकी मोगरा – थाना परिसर में सुरक्षा के बीच ट्रक से सामान गायब होने का दावा, पुलिस मामले की जांच में जुटी

 



बांकी मोगरा :– थाना परिसर में खड़ी एक जप्त ट्रक से सामान चोरी होने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। प्रार्थी ने जहां सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है, वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि सुरक्षित थाना परिसर से चोरी होना संभव नहीं है, फिर भी निष्पक्षता के साथ मामले की जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, गत 20 जून को माइनिंग विभाग (खनन विभाग) के अधिकारियों द्वारा ट्रांसपोर्टर संजय यादव की 18 चक्का ट्रेलर क्रमांक सीजी 30 एफ 8112 को ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बांकी मोगरा के चांदनी चौक से जप्त किया गया था। जप्ती की कार्रवाई के बाद वाहन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से बांकी मोगरा थाना परिसर में खड़ा करवा दिया गया था।


वाहन के प्रार्थी संजय यादव ने बताया कि वह परसों अपनी गाड़ी को स्टार्ट करने और उसकी बैटरी चार्ज करने के लिए थाना परिसर आया था, तब तक वाहन पूरी तरह सुरक्षित था। लेकिन आज, यानी 12 जुलाई को जब वह दोबारा गाड़ी के पास पहुंचा, तो उसने देखा कि ड्राइवर साइड का शीशा टूटा हुआ था। प्रार्थी के मुताबिक, गाड़ी के अंदर रखा जैक, टोचन, टेप रिकॉर्डर और ड्राइवर का झोला व अन्य सामान गायब था।

पुलिस का पक्ष: सुरक्षा पुख्ता, हर पहलू पर होगी जांच

इस संवेदनशील मामले में जब बांकी मोगरा थाना प्रभारी (थानेदार) से बात की गई, तो उन्होंने स्पष्ट और जिम्मेदारी भरा रुख अपनाते हुए कहा:

"थाना परिसर जैसी सुरक्षित और चौबीसों घंटे निगरानी वाली जगह से चोरी होना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। परिसर में पुलिस कर्मियों की लगातार मौजूदगी रहती है। हालांकि, प्रार्थी की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। यह वाकई चोरी का मामला है या इसके पीछे कोई और वजह है, यह पूरी तरह से निष्पक्ष जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।"


पुलिस विभाग ने आश्वासन दिया है कि मामले की तह तक जाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। थाना परिसर में सुरक्षा व्यवस्था हमेशा की तरह मजबूत है, और पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि शीशा टूटने और सामान गायब होने के दावों के पीछे वास्तविक सच्चाई क्या है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

चोरी का मामला अगर सच हुई तो एक बात यह भी है जो एक बड़ी सवाल खड़ी कर सकती है : अगर थाना परिसर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है तो चोर गिरोह अति सक्रिय है या इस तरह पुलिस थाना परिसर में चोरी कर के पुलिस को चुनौती दिया जा रहा है, और इस तरह के मामले बार बार सामने आने से यह स्पष्ट है कि इस थाने के अंतर्गत छोटे से लेकर बड़े चोर गिरोह सक्रिय है और पुलिस के पहुंच से कोसों दूर है क्योंकि ज्यादातर चोरी के मामले बस आवेदन और पन्नों में बंद पड़े के पड़े है, जिन पर पुलिस को भी सक्रिय होने की आवश्यकता है।

कुछ दिनों पहले भी थाने से कुछ ही दूरी पर थाने के सामने ही एक सुने मकाम में अज्ञात चोर द्वारा एक चोरी किया गया था जिसमें कुछ सोने के जेवर और मोटर सायकल चोरी कर ली गई थी, पर पुलिस उस घटना का भी अब तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है,,,।

फिलहाल इस संबंध में थाना प्रभारी ने ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, साथ ही घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों में कई तरह के चर्चे किए जा रहे है। पुलिस अपना जांच की कार्रवाई कर रही है, और जल्द ही इस मामले के दोषी को हिरासत में लेने का बात कह रही है।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post

राष्ट्र भास्कर न्यूज की ओर से स्वतंत्रता दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं

Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

अभिनंदन लिट्टी चोखा, चौपाटी बांकी मोगरा

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume