Top News

रेस्ट हाउस चौक बांकी मोगरा में गूंजा राष्ट्रगान, कांग्रेसियों ने शान से फहराया तिरंगा


बांकी मोगरा।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बांकी मोगरा के रेस्ट हाउस चौक में कांग्रेसजनों द्वारा गरिमामय समारोह आयोजित कर राष्ट्रध्वज फहराया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का भाव देखने को मिला। सांसद प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद पूजा-अर्चना, राष्ट्रगान और तिरंगे को सलामी देकर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी मनीराम देवांगन, प्रेस क्लब सचिव साबीर अंसारी, महिला कांग्रेस से पूजा महंत, संतोषी चौहान एवं छतबाई चौहान सहित प्रतिष्ठित कांग्रेसी जेठूराम शिवर, सुभाष शाह, बाबू दास महंत, अंतराम चौहान, शकील अंसारी, वाहिद खान, अजय देवांगन, नसीम अंसारी, रिक्की शर्मा, शिव नारायण करह, पूरन साहू, धनेश कर्ष, नवीन उपाध्याय, पप्पू, आकाश चंद्रा, सागर श्रीवास, सूरज, चंदन मनहर, विजय, युवी, चिंटू, अमन, देवेश एवं भगऊ सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।


प्रदीप अग्रवाल ने दिया देशहित और एकता का संदेश

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि हमें स्वतंत्रता के मूल्यों को समझते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए मिल-जुलकर आगे बढ़ना चाहिए। नई पीढ़ी को भी स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों से परिचित कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।

मनीराम देवांगन की रही कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था

कार्यक्रम की संपूर्ण देखरेख एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी वरिष्ठ कांग्रेसी मनीराम देवांगन ने संभाली। समारोह को व्यवस्थित और सफल बनाने में कांग्रेसजनों एवं उपस्थित नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। अंत में अजय देवांगन द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों, कांग्रेसजनों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का समापन हुआ।


रेस्ट हाउस चौक पर आयोजित इस समारोह में तिरंगे की शान, राष्ट्रगान की गूंज और भारत माता के प्रति सम्मान का भाव पूरे वातावरण में दिखाई दिया। कार्यक्रम ने स्वतंत्रता दिवस को केवल एक औपचारिक आयोजन न बनाकर एकता, भाईचारे, देशप्रेम और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया।







Post a Comment

Previous Post Next Post

राष्ट्र भास्कर न्यूज की ओर से स्वतंत्रता दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं

Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

अभिनंदन लिट्टी चोखा, चौपाटी बांकी मोगरा

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume