Top News

ब्रेकिंग बांकी मोगरा घुड़देवा के मुख्य मार्ग पर बुजुर्ग का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में मची सनसनी


बांकीमोंगरा। गुरुदेव क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बुजुर्ग का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक की पहचान जिंदे के रूप में बताई जा रही है, जो घुड़ देवा क्षेत्र में ही निवास करता था। हालांकि, मृतक की प


हचान की आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस की ओर से नहीं की गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा घटना की सूचना थाना बांकीमोंगरा को दे दी गई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। पुलिस के पहुंचने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई की जाएगी और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

मृतक बड़े वाहनों में हेल्पर का काम करता था।

फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच और पंचनामा कार्रवाई के बाद ही घटना से जुड़ी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume