Top News

एल्डरमैनो ने की अच्छी पहल, बांकी मोंगरा में शुरू होगा अनोखा जनसंवाद अभियान

 


16 अगस्त से हर वार्ड में पहुंचेगा जनसंवाद अभियान, मौके पर समस्याएं देखेंगे और प्राथमिकता से समाधान की पहल करेंगे एल्डरमैन

बांकी मोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा में अब विकास की चर्चा सिर्फ कार्यालयों और बैठकों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जनप्रतिनिधि सीधे जनता के बीच पहुंचकर समस्याओं की हकीकत जानेंगे। इसी उद्देश्य से चारों एल्डरमैन के संयुक्त नेतृत्व में “30 दिन–30 वार्ड जनसंवाद अभियान” की शुरुआत 16 अगस्त से होने जा रही है।

अभियान का मूल संदेश है—“जनता की समस्या, हमारी प्राथमिकता।” बांकी मोंगरा के सभी 30 वार्डों में पहुंचकर नागरिकों से सीधा संवाद किया जाएगा और स्थानीय समस्याओं को मौके पर देखकर उनकी वास्तविक स्थिति समझने का प्रयास होगा।

शिकायत सुनने नहीं, समस्या देखने पहुंचेंगे जनप्रतिनिधि

इस अभियान की खासियत यह बताई जा रही है कि वार्डवासियों की समस्याओं को केवल आवेदन या शिकायत के रूप में दर्ज करने के बजाय मौके पर पहुंचकर समस्या का निरीक्षण किया जाएगा।

सड़क की बदहाली हो, नाली की समस्या, पेयजल की परेशानी, स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था, जलभराव या वार्ड की कोई अन्य मूलभूत समस्या—जनता से सीधे जानकारी लेकर संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किया जाएगा।

चार एल्डरमैन, 30 वार्ड और सीधा जनसंवाद

अभियान में श्रीमती राखी अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, निराकार नाहक और देव प्रसाद यादव सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

चारों एल्डरमैन वार्डों में पहुंचकर नागरिकों से संवाद करेंगे और यह समझने का प्रयास करेंगे कि स्थानीय स्तर पर लोगों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

अभियान के दौरान “जनता बताएगी, जनप्रतिनिधि मौके पर देखेंगे और समाधान की दिशा में पहल होगी” की कार्यशैली पर जोर दिया जाएगा।

‘विरोध नहीं, विकास की बात’—बदलते अंदाज में जनसंवाद

अभियान को लेकर चारों एल्डरमैन की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया है— समाधान की दिशा में पहल।”


हर वार्ड की बनेगी समस्या सूची

जनसंवाद के दौरान सामने आने वाली समस्याओं को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद संबंधित विभाग एवं नगर पालिका स्तर पर समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने की बात कही गई है।

इससे वार्डों में लंबे समय से चली आ रही छोटी-बड़ी समस्याओं को एक जगह संकलित करने और उनके समाधान की दिशा में व्यवस्थित तरीके से काम करने का प्रयास होगा।

अब जनता बताएगी—कहां क्या कमी है!

बांकी मोंगरा के 30 वार्डों में शुरू होने जा रहा यह अभियान इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें जनता खुद अपने वार्ड की प्राथमिकताएं तय करने में भूमिका निभाएगी।

अब 16 अगस्त से शुरू होने वाले 30 दिन–30 वार्ड जनसंवाद अभियान में हर दिन एक वार्ड की तस्वीर सामने आएगी—कहां सड़क की जरूरत है, कहां पानी की परेशानी है, कहां सफाई व्यवस्था कमजोर है और कहां विकास कार्य की आवश्यकता है।

30 दिन… 30 वार्ड… 4 एल्डरमैन… और जनता से सीधा संवाद।

अब देखना होगा कि बांकी मोंगरा में शुरू होने वाला यह अभियान जनता की आवाज को समाधान तक पहुंचाने में कितना प्रभावी साबित होता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

राष्ट्र भास्कर न्यूज की ओर से स्वतंत्रता दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं

Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

अभिनंदन लिट्टी चोखा, चौपाटी बांकी मोगरा

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume