बांकीमोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा ने आर्थिक रूप से जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने की दिशा में सहायता का वितरण किया। पालिका की ओर से चार हितग्राहियों को श्रद्धांजलि राशि प्रदान की गई।
वहीं, परिवार के मुखिया की मृत्यु होने और मृतक की उम्र 60 वर्ष से कम होने की स्थिति में पात्र गरीब परिवारों के लिए करीब 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि से संबंधित स्वीकृति पत्र सौंपे।
हितग्राहियों को बताया गया कि स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और लगभग एक माह के भीतर स्वीकृत राशि उनके बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी।
आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवारों के लिए सहायता की स्वीकृति बड़ी राहत मानी जा रही है। इस अवसर पर हितग्राहियों और उनके परिजनों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मुश्किल समय में मिलने वाली यह आर्थिक मदद परिवार के लिए काफी सहारा साबित होगी।


Post a Comment