Top News

ब्रेकिंग–बांकी मोंगरा थाना प्रभारी बदले, सत्यम साहू को मिली जिम्मेदारी


कोरबा।
जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक सत्यं साहू को बांकी मोंगरा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी आदेश में बताया गया है कि निरीक्षक सत्यम साहू, जो वर्तमान में रक्षित केंद्र कोरबा में पदस्थ थे, उन्हें नवीन पदस्थापना के तहत थाना प्रभारी बांकीमोंगरा बनाया गया है। आदेश में संबंधित अधिकारी को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।


वहीं, बांकी मोंगरा थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार को अब रक्षित केंद्र कोरबा भेजा गया है।

इसके अलावा आदेश में कोरबा रिजर्व केंद्र से आरक्षक 957 मनहरण सिंह मरावी, आरक्षक 19 भूपेन्द्र कुमार पटेल, आरक्षक 562 अजय कुमार महिलांग तथा थाना दर्री से आरक्षक 664 नरेश कुमार यादव को थाना कटघोरा में पदस्थ किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा द्वारा जारी आदेश दिनांक 1 सितंबर 2026 का है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume