कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के वरिष्ठजनों की मौजूदगी में हुआ आयोजन, शुभकामनाओं से गूंजा परिसर
बांकी मोगरा। बांकी मोगरा में कांग्रेस से जुड़े सांसद प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेता प्रदीप अग्रवाल के निवास पर मंगलवार को विशेष माहौल देखने को मिला। यहां लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत के पुत्र कांग्रेस युवा नेता सूरज दास महंत पहुंचे, जहां उनके जन्मोत्सव के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
इस दौरान बांकी मोगरा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ वरिष्ठ नागरिक एवं स्थानीय गणमान्यजन भी मौजूद रहे। सभी ने सूरज दास महंत को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान आपसी मेल-मिलाप और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। मौजूद लोगों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की।
प्रदीप अग्रवाल के निवास पर आयोजित इस जन्मोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की सहभागिता रही, जिससे कार्यक्रम यादगार बन गया।








Post a Comment