Top News

सुनसान कमरे में युवक की मौत से मचा हड़कंप, तीन दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के आंछी दादर गांव में एक युवक की मौत का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। गुरुवार को गांव के एक सुनसान कमरे से युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान अभिनय रजक, पिता शंकर रजक के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक अभिनय पिछले करीब तीन दिनों से लापता था। इसी बीच ग्रामीणों की नजर सुनसान कमरे में पड़े शव पर पड़ी। घटना की सूचना तत्काल कटघोरा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।


मौत की वजह बनी पहेली

युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, ताकि घटना से जुड़े महत्वपूर्ण सुरागों की जांच की जा सके।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

नशे की आदत की भी चर्चा, पुलिस कर रही जांच

स्थानीय लोगों के अनुसार युवक के शराब पीने और नशे की हालत में रहने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसे मौत की वजह नहीं माना है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि युवक आखिरी बार कहां और किसके साथ देखा गया था और वह सुनसान कमरे तक कैसे पहुंचा।



फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume