Top News

ब्रेकिंग न्यूज – पारिवारिक विवाद में युवक पर धारदार हथियार से वार किए जाने की सूचना, लहूलुहान हालत में बेहोश


बांकीमोंगरा
। थाना बांकीमोंगरा अंतर्गत पानी टंकी मोहल्ले में बुधवार रात पारिवारिक विवाद को लेकर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की सूचना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक के पैर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि घायल युवक लहूलुहान हालत में अपने घर से बाहर निकला और कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद बेहोश होकर गिर पड़ा। युवक को इस हालत में देखकर मोहल्लेवासियों एवं राहगीरों ने तत्काल 112 पर सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद 112 टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए कटघोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।


प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घटना 9 सितंबर 2026 की रात करीब 9 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि पूरे मामले की वास्तविक स्थिति शिकायत और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल 112 टीम द्वारा सूचना दर्ज कर ली गई है। घायल युवक के उपचार के बाद यदि उसके द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाती है, तो मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल युवक का उपचार जारी है। मामले में किसी भी व्यक्ति का नाम फिलहाल सामने नहीं किया जा रहा है। पुलिस में शिकायत एवं जांच के बाद ही घटना से जुड़ी आगे की जानकारी सामने आएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume