बांकी मोंगरा। नगर के चौक में मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को शाम 7 बजे एक विशेष संगीत एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में ओडिशा से आए नेत्रहीन कलाकार अपनी कला और मधुर संगीत की प्रस्तुति देंगे।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभाशाली नेत्रहीन कलाकारों को मंच प्रदान करने के साथ-साथ लोगों तक भक्ति संगीत की सुंदर प्रस्तुति पहुंचाना है। कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा विभिन्न भजनों एवं संगीतमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया जाएगा।
कार्यक्रम के लिए क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है।
विनीत संपर्क:
प्रदीप अग्रवाल – प्रभु कृपा
राष्ट्र भास्कर न्यूज
ताजा खबरें, सटीक पत्रकारिता

Post a Comment