मोंगरा बस्ती के स्वामी आत्मानंद स्कूल में तड़के हुआ हादसा, बाल-बाल टली बड़ी घटना
बांकी मोंगरा। मोंगरा बस्ती स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय परिसर में तड़के अचानक एक विशाल पेड़ धराशायी हो गया। करीब सुबह 4:30 बजे हुई इस घटना में परिसर के किनारे खड़ा एक हाईवा वाहन पेड़ की चपेट में आ गया, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है।
गनीमत रही कि हादसा उस वक्त हुआ, जब विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और कर्मचारियों की आवाजाही शुरू नहीं हुई थी। ऐसे में एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
पेड़ गिरने की आवाज और घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। पेड़ के कारण प्रभावित हिस्से को साफ करने और रास्ता सुचारु करने की कार्रवाई शुरू की गई।
घटना के बाद स्कूल परिसर में मौजूद पुराने और कमजोर पेड़ों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर जर्जर पेड़ों को चिन्हित किया जाए और समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में विद्यार्थियों की सुरक्षा पर कोई खतरा न मंडराए।
ब्रेकिंग न्यूज | बांकी मोंगरा
राष्ट्र भास्कर न्यूज — ताजा खबरें, सटीक पत्रकारिता



Post a Comment