बांकी मोंगरा। बांकी मोंगरा के इंदिरा नगर क्षेत्र से एक 17 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार मोहम्मद जावेद मंसूरी, पिता शौकत अली, बीती रात करीब 2 बजे घर से कहीं निकल गया, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटा है। परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे हैं।
परिजनों के मुताबिक जावेद की आधार कार्ड में जन्मतिथि 25 जून 2009 दर्ज है। काफी तलाश के बावजूद उसका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है, जिसके चलते परिवार चिंतित है।
📢 परिजनों ने लोगों से की अपील
परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मोहम्मद जावेद मंसूरी कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल परिजनों को सूचित करें।
📞 संपर्क नंबर: 82259 16735 (पिता)
परिजनों ने लोगों से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि जावेद की तलाश में मदद मिल सके और उसे जल्द सुरक्षित रूप से परिजनों तक पहुंचाया जा सके।
राष्ट्र भास्कर न्यूज | बांकी मोंगरा
ताजा खबरें, सटीक पत्रकारिता

Post a Comment