बलगी सड़क हादसे पर भड़का आक्रोश: परिजनों और ग्रामीणों ने थाना बाकी मोगरा का किया घेराव
अज्ञात वाहन की पहचान और तत्काल कार्रवाई की मांग, पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का किया प्रयास
पहले आरोपी को गिरफ्त में लो तभी शव को ले जाएंगे,, परिजन का कहना
कोरबा/बलगी। बलगी क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में युवक शिव प्रसाद की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। हादसे से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने थाना बाकी मोगरा का घेराव कर अज्ञात वाहन की पहचान करने और मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने घटना को लेकर नाराजगी जताई तथा पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है, वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में भी आक्रोश का माहौल है।
पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, समझाइश का प्रयास
मामले की गंभीरता को देखते हुए दीपका थाना प्रभारी के साथ सीएसपी विमल पाठक और थाना बाकी मोगरा के प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारी परिजनों और ग्रामीणों को समझाइश देकर स्थिति शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं।
अज्ञात वाहन की पहचान और कार्रवाई पर टिकी नजरें
परिजनों और ग्रामीणों की प्रमुख मांग हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान कर संबंधित के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की है। अब इस मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई और जांच को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
फिलहाल, हादसे के संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी और पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है।



Post a Comment