सरहर। क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम सरहर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में एम्स दिल्ली और एम्स रायपुर के वरिष्ठ डॉक्टरों की उपस्थिति में मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं उचित उपचार के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। खास बात यह है कि शिविर में मरीजों को सभी दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की जाएंगी।
इस स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लेने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही लंबे समय से किसी बीमारी, शारीरिक परेशानी या हादसे के कारण पुराने दर्द से पीड़ित लोग भी अपनी समस्या के संबंध में उचित चिकित्सकीय सलाह प्राप्त कर सकेंगे। गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को भी आगे के उपचार और आवश्यक चिकित्सा प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा।
आयोजक ने क्षेत्रवासियों से की अपील
शिविर के आयोजक एवं साहू समाज के जिलाध्यक्ष अशोक साहू ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि इस जनहितकारी पहल की जानकारी अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाएं, ताकि कोई भी व्यक्ति जानकारी के अभाव में निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा के लाभ से वंचित न रहे।
उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों तक इस जानकारी को पहुंचाना बेहद जरूरी है, जिससे वे शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त कर सकें और अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान की दिशा में उचित कदम उठा सकें।
ग्राम सरहर में आयोजित होने वाला यह स्वास्थ्य शिविर क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर विशेषज्ञ सलाह प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकता है।
आयोजक: अशोक साहू
जिलाध्यक्ष, साहू समाज


Post a Comment