कोरबा। दीपावली के पावन पर्व पर स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कोरबा (छत्तीसगढ़) पी.एल. पटेल ने समस्त जिलेवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली प्रकाश, उल्लास, प्रेम और आपसी सौहार्द का पर्व है। यह त्योहार हम सभी को अंधकार से प्रकाश की ओर, निराशा से आशा की ओर तथा बुराई से अच्छाई की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।
पी.एल. पटेल ने मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश से प्रार्थना करते हुए कहा कि दीपावली का यह पावन अवसर हर परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए। समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सहयोग की भावना और अधिक मजबूत हो।
उन्होंने सभी से दीपावली का पर्व सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए मनाने की अपील की।
अंत में पी.एल. पटेल ने समस्त जिलेवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई देते हुए सभी के जीवन में नई ऊर्जा, नई उमंग और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शुभ दीपावली!

Post a Comment