बांकी मोगरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा ने दीपावली एवं लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों, क्षेत्रवासियों और समस्त नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में विकास झा ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, निराशा पर आशा और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, आस्था, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम उदाहरण है। सूर्योपासना का यह महापर्व हमें त्याग, तपस्या, स्वच्छता और परिवार एवं समाज के प्रति समर्पण का संदेश देता है।
विकास झा ने कामना की कि मां लक्ष्मी की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि का वास हो तथा छठी मैया के आशीर्वाद से सभी के जीवन में स्वास्थ्य, शांति और खुशहाली आए। समाज में प्रेम, एकता और सहयोग की भावना और अधिक मजबूत हो।
उन्होंने सभी से अपील की कि पर्वों की खुशियां जरूरतमंदों के साथ भी साझा करें और दीपावली एवं छठ पूजा को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए श्रद्धा, उत्साह और सौहार्द के साथ मनाएं।
विकास झा की ओर से समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।


Post a Comment