नगरवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना
बांकीमोंगरा। दीपों के पावन पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ के शुभ अवसर पर नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्षा श्रीमती सोनी विकास झा ने समस्त नगरवासियों, क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, निराशा पर आशा और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हम सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए।
वहीं छठ महापर्व हमारी आस्था, पवित्रता, प्रकृति के प्रति सम्मान और पारिवारिक एकता का अनुपम प्रतीक है। भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली बनी रहे।
श्रीमती झा ने कहा कि हमारा संकल्प है कि बांकीमोंगरा नगर विकास, स्वच्छता, सद्भाव और आपसी भाईचारे की नई पहचान बने। सभी नागरिक मिल-जुलकर नगर की प्रगति में अपना योगदान दें और पर्वों को प्रेम, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाएं।
उन्होंने सभी से सुरक्षित, स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने तथा छठ महापर्व के दौरान स्वच्छता एवं घाटों की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
आप सभी के जीवन में खुशियों के दीप जलें, हर घर में सुख-समृद्धि आए और आस्था का महापर्व छठ सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करे।
शुभकामनाओं सहित
श्रीमती सोनी विकास झा
अध्यक्षा
नगर पालिका परिषद, बांकीमोंगरा (कोरबा, छत्तीसगढ़)

Post a Comment