Top News

टीएमसी कंपनी के खिलाफ आदिवासी समाज का उग्र प्रदर्शन, अरदा चौक में चक्काजाम जारी; दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार,,,देखे पूरी खबर

 बांकीमोंगरा/कोरबा। बांकीमोंगरा क्षेत्र में टीएमसी कंपनी के खिलाफ आदिवासी समाज का विरोध प्रदर्शन गुरुवार सुबह से लगातार जारी है। कथित रूप से जातिगत अपमान, अभद्र व्यवहार एवं जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसी के विरोध में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 18 जून 2026 को सुबह से अरदा चौक पर चक्काजाम शुरू कर दिया गया।

समाचार लिखे जाने तक चक्काजाम जारी था। प्रदर्शन के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आम यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन स्थल पर आदिवासी समाज के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

वहीं, स्थिति को देखते हुए बांकीमोंगरा पुलिस मौके पर तैनात है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन लगातार प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास कर रहा है।

फिलहाल पूरे मामले पर क्षेत्रवासियों की नजर बनी हुई है। आंदोलन से जुड़ी हर नई जानकारी के साथ राष्ट्र भास्कर न्यूज़ आपको लगातार अपडेट देता रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

राष्ट्र भास्कर न्यूज की ओर से स्वतंत्रता दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं

Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

अभिनंदन लिट्टी चोखा, चौपाटी बांकी मोगरा

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume