Top News

CG-12 वाहनों को टोल फ्री करने की मांग, युवा कांग्रेस ने NHAI को सौंपा ज्ञापन,,देखे पूरी खबर




कोरबा। जिले में संचालित राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) के टोल प्लाजा पर CG-12 पासिंग घरेलू वाहनों एवं स्थानीय निवासियों को टोल शुल्क से मुक्त करने, सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में टोल प्रबंधन की जवाबदेही तय करने तथा टोल कर्मचारियों द्वारा आम लोगों के साथ कथित दुर्व्यवहार पर कार्रवाई की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने NHAI अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

युवा कांग्रेस जिला महासचिव मधुसूदन दास के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि जिले के चोटिया, मदनपुर, बगदेवा और कोथारी टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों को बार-बार आवागमन के दौरान हर बार टोल शुल्क देना पड़ता है, जिससे आम नागरिकों और किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल कंपनी की कथित लापरवाही के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर संबंधित टोल प्रबंधकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही टोल कर्मचारियों द्वारा यात्रियों के साथ कथित अभद्र व्यवहार, अवैध पार्किंग, सड़क सुरक्षा की अनदेखी तथा ओवरलोड राखड़ वाहनों के परिवहन में मिलीभगत की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

'स्थानीय लोगों पर टोल का बोझ अनुचित' – मधुसूदन दास

युवा कांग्रेस जिला महासचिव मधुसूदन दास ने कहा कि कोरबा एक आदिवासी एवं कृषक बहुल जिला है, जहां किसानों और स्थानीय लोगों को दिन में कई बार आवागमन करना पड़ता है। ऐसे में प्रत्येक बार टोल शुल्क वसूला जाना आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई टोल प्लाजा पर कर्मचारियों का व्यवहार भी आम जनता के प्रति उचित नहीं रहता और सड़क सुरक्षा संबंधी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है।



समस्या का समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मनमोहन राठौर और दीपक वर्मा ने कहा कि यदि स्थानीय नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया और टोल प्रबंधन की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ, तो युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान असंगठित कांग्रेस जिला अध्यक्ष बबलू मारवा, जिला सचिव धनंजय राठौर, अदनान मेमन, प्रमोद काकरे, यशवर्धन, साहिल, कमलकिशोर चंद्रा सहित युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

राष्ट्र भास्कर न्यूज की ओर से स्वतंत्रता दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं

Rashtra Bhaskar News
Rashtra Bhaskar News

अभिनंदन लिट्टी चोखा, चौपाटी बांकी मोगरा

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume